सुशासन, सुरक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी सहित कई विषयों पर हुई परिचर्चा

एमजेएस कॉलेज में विकसित भारत विषय पर कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 21 दिसम्बर। शा. एमजेएस महाविद्यालय में गुरुवार को विकसित भारत-2047 विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सुशासन एवं सुरक्षा, नवाचार विज्ञान प्रौद्योगिकी, विकसित अर्थव्यवस्था एवं अन्य विषयों पर विषय विशेषज्ञों एवं छात्र-छात्राओं के बीच परिचर्चा की गई। साथ ही संविधान में शामिल मौलिक अधिकार व कर्तव्य एवं विकास में विज्ञान-प्रौद्योगिकी और नवाचार की भूमिका पर सार्थक संवाद हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मालवीय ने विज्ञान और नवाचार विषय पर विचार व्यक्त किए। विधि विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. केके रायपुरिया ने मौलिक अधिकार और कर्तव्य विषय पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। पूर्व प्राचार्य डॉ. अनूप ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्रो. अभिषेक यादव ने नवाचार विषय पर व्यवहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस यूनिट-2 के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राजीव जैन ने किया। अंत में एनएसएस यूनिट-एक की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमल नरवरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. अनूप श्रीवास्तव, विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. केके रायपुरिया, डॉ. सुधा नरवरिया, प्रो. अभिषेक यादव ने छात्र एवं छात्राओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए।