भिण्ड, 19 दिसम्बर। आलमपुर थाना क्षेत्रांतर्गत बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की ग्वालियर जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आलमपुर के वार्ड. क्र.15 रजरापुरा निवासी मानवेन्द्र पुत्र परशुराम कुशवाह (26 वर्ष) अपने घर से बाजार की ओर जा रहा था। तभी सोनभद्रिका नदी के नवनिर्मित पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मानवेन्द्र के सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस को सूचना दी गई। जिसके बाद एम्बुलेंस ने घायल को तत्काल आलमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया। लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड दिया। मृतक मानवेन्द्र की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उसका एक वर्ष का बेटा भी है।