भिण्ड, 09 दिसम्बर। सेवढा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम जसावली के पूर्व सरपंच ठा. कोकसिंह पटैल का गत रोज पूर्व असमायिक निधन हो गया है। वह करीब 64 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार ग्राम जसावली में किया गया। जिसमें जसावली, करीला, परसौदा, गोरा, बडोखरी, देभई के लोगों सहित नाते रिश्तेदार शामिल हुए। तो वहीं पूर्व सरपंच कोकसिंह पटैल के निधन पर ग्रामीण क्षेत्र के अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।