जादौन श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

भिण्ड, 06 दिसम्बर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह जादौन को मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई भिण्ड का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिला महासचिव के पद पर परानिधेश भारद्वाज यथावत बने रहेंगे। उनकी यह नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम की अनुशंसा तथा भिण्ड के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के सुझाव पर की गई है। अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह जादौन ने कहा है कि वे पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के सहयोग से संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर उनके इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों एवं जिले के पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पत्रकार अनिल शर्मा, सचिन शर्मा, महेश मिश्रा, विश्वनाथ श्रीवास, हरिओम वर्मा के अलावा अन्य लोगों ने बधाई दी है।