भिण्ड, 03 नवम्बर। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने गोहद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केशव देसाई के चुनाव प्रबंधन की कमान अपने हाथों में लेकर शुक्रवार को मौ, चितौरा, गोहद, एण्डोरी सहित आधा दर्जन से भी ज्यादा स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर अंचल में कांग्रेस की स्थिति को बारीकी से समझा और कार्यकर्ताओं से जी जान से जुट जाने की बात कही। डॉ. गोविन्द सिंह के साथ कांग्रेस के जिला प्रभारी बासुदेव शर्मा, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, विधायक मेवाराम जाटव, राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, डा. धर्मवीर दिनकर, आशीष गुर्जर, अलवेल सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, आजादनवी कुरैशी, सत्येन्द्र सिंह तोमर, नवल सिंह कुशवाह सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।