भिण्ड, 07 अक्टूबर। परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के युवा जिलाध्यक्ष भिण्ड हरेकृष्ण उर्फ कृष्णा पुरोहित के पिता महाराज रामदास पुरोहित का गुरुवार-शुक्रवार की रात्रि में निधन हो गया। उनकी आयु लगभग 70 साल थी और अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव नखलौली में चंबल घाट पर किया गया। उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्यजन, राजनेता, समाजसेवियों, पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।
शिक्षक मिश्रा के भाई का आकस्मिक निधन
मौ नगर के द्वारिकापुरी रतवा रोड निवासी शिक्षक श्रीकृष्णा मिश्रा के बडे भ्राता एवं आलोक मिश्रा के ताऊ सत्यनारायण मिश्रा का गत दिवस निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड गए हैं। उनके निधन पर मौ नगर वासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक मेवाराम जाटव, डॉ. गोविन्द सिंह, धर्मेन्द्र बाबा, उपेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, दिनेश यादव, राधाकृष्ण यादव आदि प्रमुख हैं।