भिण्ड, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर मौ में गोलंबर चौराहा पर विराजमान गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य समाजसेवियों ने दोनों ही महापुरुषों को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सीख और सबक आज हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं, सत्यमीरा भगवान और अहिंसा उसे पाने का साधन है, गांधी जी का विचार जिनको पढकर सत्य का मार्ग कठिन नहीं है आसान लगने लगेगा। गांधी जी का दृढ संकल्प हमारा पथ प्रदर्शक है। इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के किए गए कार्यों तथा उनके विचारों से आमजन को अवगत कराया।
इसी क्रम में कांग्रेस नेता राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, आजादनवी कुरैशी, धर्मेन्द्र बाबा, इकबाल पठान, राजा पठान, इरशाद पठान, रामोतार शिवहरे, रामेश्वर यादव, नवल सिंह कुशवाह, मनोहर सिंह गौर, समीर खां, हिकमत पठान, भाजपा नेता मर्याद सिंह यादव, रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, पवन यादव मघन, जाहिद खान आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया।