भिण्ड, 02 अक्टूबर। शहर जिला एवं नगर कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि देकर मनाई गई।
शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और किसानों और जवानों के हितैषी लाल बहादुर शास्त्री हमेशा याद किए जाएंगे। भारत के लिए दो अक्टूबर का दिन काफी महत्वपूर्ण है। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अलावा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, कल्पना मिश्रा, रेखा भदौरिया, स्नेहलता जैन, प्रदीप जैन गुड्डा, रामजीलाल शाक्य, रामसिया राठौर, विजय गोयल, गोविन्द राजावत, सुखप्रीत मिश्रा, शिशुपाल भदौरिया, प्रमोद दीक्षित, संजीव बरुआ, अजय जैन, कमलेश जाटव, विनोद जाटव, हिम्मत सिंह हरिऔध, वकील खान, अभिषेक शर्मा, आनंद त्रिपाठी, बलराम जाटव, आनंद-शांतिस्वरूप शाक्य, बृजेश कुमार, कल्पना सक्सेना, सुनीता दोहरे, संजय यादव, नमन सिरोठिया, राजवीर खन्ना, सूरजपाल सिंह राजावत, अशोक चतुर्वेदी, सत्येन्द्र भदौरिया, हरिशंकर तिवारी, प्रेमशंकर तिवारी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।