भिण्ड, 22 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने पर गोल मार्केट गांधी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं एवं शहर वासियों के बीच मिठाई बांटकर खुशी जताई।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू होना देश में एक नई क्रांति की शुरूआत है एवं आज हम महिलाओं को न्याय दे रहे हैं। बिल पास करके हम महिलाओं को और सशक्त कर रहे हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का नारा दिया। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहभागिता, जिस दिन मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और सरकार बनी, तभी से ये सरकार का श्वास और प्राण दोनों बने हुए हैं। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि अब लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी सीटों पर महिलाएं चुनाव लड सकेंगी। महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय रचा गया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देता हूं।
इस अवसर पर मप्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, जिला मंत्री उपेन्द्र राजौरिया एवं रश्मि खटीक, किसान मोर्चा जिला महामंत्री टंटी राजावत, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप टीपू भदौरिया, अमित जैन एवं शेरू पचौरी, अनिता चोपडा, गीता राजावत, बेबी राठौर, महिमा चौहान, उर्मिला गुप्ता, विनोददेवी श्रीवास, मीना राठौर, पिंकी तिवारी, गुड्डी श्रीवास, शीला, गुड्डी राजावत, प्रियंका, प्रेमवती राठौर, गुड्डी मिश्रा, रामवती श्रीवास, मण्डल मंत्री प्रशांत सोनी एवं सूरज बरुआ, मण्डल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, युवा नेता पुष्पेन्द्र भारौली, भूपेन्द्र ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।