भिण्ड, 20 सितम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड द्वारा ऊषा कॉलोनी में बुधवार को ब्लॉक संगठन मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अभी तक मतदाता कितने जोडे गए कितने वोट काम किए गए हैं उनकी जानकारी जिलेभर के संगठन मंत्रियों ने जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद को।
जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने उपस्थित सभी संगठन मंत्रियों को बताया कि जो बीएलए, सेक्टर प्रभारी, मंडलम अध्यक्ष अगर किन्हीं कारण कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें संशोधन कर जिला कार्यालय में जानकारी उपलब्ध कराएं। सभी संगठन मंत्री अपने-अपने मण्डल के सेक्टर प्रभारी से मिलकर मतदाता सूची को सही तरीके से चेक करें। अगर किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो जिला कांग्रेस कमेटी को लिखित रूप से जानकारी उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर ब्लॉक संगठन मंत्रियों ने भी अपने विचार रखे। बैठक में ब्लॉक संगठन मंत्री भिण्ड राघवेन्द्र राजू, ब्लॉक संगठन मंत्री मेहगांव रामेश्वर दयाल वर्मा, ब्लॉक संगठन मंत्री गोहद अटल मेहर, ब्लॉक संगठन मंत्री अटेर देवसिंह गुर्जर, ब्लॉक संगठन मंत्री पावई भारत सिंह जाटव, ब्लॉक संगठन मंत्री सुरपुरा शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष अब्रान सिंह बघेल, चांद मोहम्मद खान, सुरेश शर्मा, इब्राहिम खान, लक्ष्मण सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।