सिद्धि विनायक मनुष्य के विघ्नहर्ता हैं : रामदास महाराज

दंदरौआ धाम में विराजे गणपति की पूजा अर्चना करते रामदास महाराज

भिण्ड, 20 सितम्बर। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआधाम में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बुधवार को महंत 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज ने मन्दिर परिसर में विराजे गणेशजी भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर महंत 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि गणपति के सिद्धि विनायक रूप की पूजा करने से बुद्धि, सिद्धि, ज्ञान और ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे परिवार में खुशहाली आती है। महाराज जी ने बताया कि पंचदेवों में गणपति को प्रथम पूज्यनीय माना जाता है। गणेश जी मनुष्य के विकास की राह में आने वाले हर विघ्न हर लेते हैं, इसलिए इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। इस मौके पर रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, नरसी दद्दा, हरिओम बरुआ, मिच्चू बाबा सहित अनेक श्रृद्धालु मौजूद रहे।