गोरमी में कांग्रेस के मण्डल सेक्टर अध्यक्षों की बैठक आयोजित

भिण्ड, 17 सितम्बर। आगामी विधानसभा चुनाव बहुत ही निकट है। हम प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों को कांग्रेस की विचार धारा तथा योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। यह बात कांग्रेस के ब्लॉक संगठन मंत्री राजेन्द्र नरवरिया ने गोरमी में मण्डलम सेक्टर अध्यक्षों की बैठक में कही।
उन्होंने बताया कि इसमें 500 रुपए में महिलाओं को गैस सिलेंडर तथा महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमा एवं बिजली बिल 200 यूनिट तक हाफ 100 यूनिट मुफ्त जैसी योजनाएं कांग्रेस की सरकार बनने पर शुरू की जाएंगी। संगठन मंत्री नरवरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस प्रत्याशी को कांग्रेस आलाकमान टिकट देगा, उसके साथ सभी कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस को मेहगांव विधानसभा से विजयी बनाने का कार्य करेंगे।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष संजीव करैया, नप अध्यक्ष पुष्पा महेश्वरी जाटव, विजय भदौरया, राजू केरना, ठाकुर लाल, राजेश कटारे, विजय बरैया, श्याम थोकेदार, तहसीलदार गुर्जर, अजब सिंह गुर्जर, श्यामपुरा, होतम भदौरिया, रंजीत सकवार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।