भाजपा नेता भारद्वाज के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में किए फल वितरण

भिण्ड, 09, सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं जाने-माने समाजसेवी अशोक भारद्वाज के जन्मदिन पर उनके शुभचिंतकों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोरमी, मेहगांव, अमायन एवं रौन के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर मरीजों को फल एवं महिलाओं को साड़ी वितरित कीं। इस अवसर पर गोरमी में जिला मंत्री राजकुमार जैन ने कहा कि समाज के सभी वर्ग की अशोक भारद्वाज ने हमेशा मदद की है, चाहे वह कोरोना काल हो या बाढ का प्रकोप हो एवं अन्य जो भी जरूरत पड़ी हो, वह हमेशा समाजसेवा में आगे रहते हैंं, इसीलिए हम सब भाजपा कार्यकर्ता आज उनके जन्मदिन पर अस्पताल में फल वितरण कर रहे हैं।

इस अवसर पर गोरमी में मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, उज्जवल कटारे, निर्मल आर्य, शिवराज यादव, प्रेमप्रताप नरवरिया, राहुल थोकदार, मोनू शर्मा, रवि भदौरिया, रिंकू यादव, राजेश पंडित, रिंकू दीक्षित, गौरव चुरारिया, हरिओम शर्मा, रामवीर शर्मा, रणवीर परमार, अजय नामदेव, राहुल यादव, विष्णु राजावत, मेहगांव में सोनू चौधरी, चतुर्भुज शर्मा, राधामोहन ढमोले, इंजीनियर महेश श्रोत्रिय, हरिओम बघेल, महेश मिश्रा, नितिन बघेल, धीरू शर्मा, जितेन्द्र बघेल, आकाश दण्डोतिया, आकाश जैन, कल्लू पुजारी, रौन में विवेक बोहरे, राजा बाबू पचौरी, सतीश शर्मा, रविन्द्र समाधिया, मयंक त्यागी, रूपेन्द्र पचौरी, रामू पचौरी, गजेन्द्र त्यागी, अजय त्यागी, सचिन पुरोहित, अमायन में अजय राजौरिया, राजू सिरौठिया इन्दुर्खी, रघुराज सिंह पटेल परघेना, कुलदीप कटारे, बलवंत सिंह टकपुरा, शिवराज पटेल लहारा, रसाल सिंह अमायन, कुशल चौबे खैरोली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।