महेन्द्र भट्ट अभा भक्त शक्तिपुंज ट्रस्ट के ग्वालियर अध्यक्ष नियुक्त

ग्वालियर, 21 सितम्बर। अखिल भारतीय भक्त शक्तिपुंज ट्रस्ट परिवार अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक लालजी भट्ट एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश शर्मा के प्रथम ग्वालियर आगमन पर हुए कार्यक्रम में संस्थापक ने जिलाध्यक्ष ग्वालियर महेन्द्र भट्ट को मनोनीत किया। कार्यक्रम में अशोक शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, विकास शर्मा, रमाशंकर शर्मा, नरेश शर्मा, संजय शर्मा आदि विप्र बंधु उपस्थित थे।