भिण्ड, 29 जून। आलमपुर के वरिष्ठ पत्रकार उदयराज चौहान के पिता चंदन सिंह चौहान का लम्बी बीमारी के चलत्व आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर दबोह आंचलिक पत्रकार संघ एवं लहार व दबोह के सभी पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए अपने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए दुखी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की एवं भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में भगवान परिवार को दुख सहने की शक्ति व क्षमता प्रदान करे। इस मौके पर दबोह आंचलिक पत्रकार संघ के सदस्य हरिश्चंद्र पांडेय, रविन्द्र शर्मा, अजय त्रिपाठी, पंकज शर्मा, राजाभैया पाल, कुंजबिहारी कौरव, मोहित गोस्वामी, अर्पित गुप्ता, बीपी बौद्ध, सुधांशु मुद्गल तथा लहार के एनडी पाठक, राजू त्रिपाठी, नितिन त्रिपाठी, विवेक दुबे, सूर्यप्रताप चौहान, विवेक पांडेय, शुभम मोनू उपाध्याय, मोंटू त्रिपाठी, रामबीर त्यागी, संजीव चौधरी, ज्ञानसिंह कुशवाह, देवानंद नायक आदि पत्रकार उपस्थित रहे।