संगठनात्मक कार्यक्रमों को कार्यकर्ता प्रभावी बनाएं : डॉ अरविंद भदौरिया

भिण्ड, 12 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलने वाले सेवा और समर्पण अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठन के शिल्पकार पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष, संगठन पर्व के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को निचले स्तर तक प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए आज सागर में धर्मश्री स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला इकाई भिण्ड की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चंबल संभाग के प्रभारी विधायक बहादुर सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिले के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया एवं पार्टी जिला अध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं कुशाभाऊ ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं चंबल संभाग एवं विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन के शिल्पकार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के तहत वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर, पार्टी में राष्ट्रवादी सेवाभावी एवं परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बढऩे का कारण का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण अभियान चलाकर सात अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यकाल के 20 वर्ष पूर्ण होने जा रहे, सेवा व समर्पण अभियान के तहत होने वाले लगभग सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर एवं मण्डल स्तर पर प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए दायित्व वान पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवास कर बैठ के आयोजित कर समन्वय के साथ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर एवं मंडल स्तर पर प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए लक्ष्य लेकर कार्य करें। जिससे निश्चित रूप से कार्यक्रम प्रभावी रूप से सफल होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है पार्टी में कार्यकर्ताओं को व्यवस्था के तहत कार्य करने के लिए दायित्व दिया जाता है कार्यकर्ता अपने अपने दायित्व पर शत-प्रतिशत खरे उतरने के लिए लक्ष्य बनाकर कार्य करें, जिससे पार्टी संगठन की मंशा अनुसार कार्यक्रम प्रभावी रूप से सफल होंगे।
पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चौहान ने दायित्ववान कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए हर हाल में अपने अपने दायित्व वाले क्षेत्र में प्रवास पर रहकर बैठक आयोजित कर समन्वय के साथ कार्यक्रमों को निचले स्तर तक उतारने के लिए लक्ष्य बनाकर कार्य करें।
भाजपा की जिला स्तरीय बैठक को प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि सेवा ही समर्पण संगठन की विचारधारा कहलाता है जो कि कार्यकर्ता अपने परिश्रम पराकाष्ठा और ईमानदारी लगन के साथ संगठन की विचारधारा के लिए काम करता है जिससे उसका उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी सब समाज को साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ गई है और पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय मिशन के साथ केन्द्र और राज्य की सरकारें काम कर रहे हैं, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
बैठक में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिले के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, दायित्व वान कार्यकर्ता की कर्मठता से पार्टी के सभी छोटे-बड़े कार्यक्रम प्रभावी रूप से सफल होते हैं, उन्होंने पार्टी के समस्त दायित्व कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी समय में आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए दायित्व वान कार्यकर्ता कमर कस कर कार्य करें, जिससे निश्चित रूप से पार्टी के सभी कार्यक्रम प्रभावी रूप से सफल होंगे।
बैठक में अतिथि के रूप में मंत्री राजौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से निचले स्तर तक उतारने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें। बैठक का संचालन पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह नरवरिया एवं आभार व्यक्त प्रदीप सिंह भदौरिया किया। बैठक में पूर्व सांसद प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में अशोक अर्गल, शिवशंकर समाधिया, अवधेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट, श्रीमती कृष्णकांता तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष रविसेन जैन एवं राजेन्द्र शर्मा राजे, देवेन्द्र सिंह नरवरिया मंचासीन थे।