जिला एवं शहर कांग्रेस आज रैली निकालकर करेगी कलेक्ट्रेट का घेराव

भिण्ड, 23 जून। जिला और शहर कांग्रेस द्वारा महाकाल मन्दिर सप्तऋषि मूर्ति घोटाला, सतपुड़ा भवन अग्निकाण्ड, अघोषित बिजली कटौती, महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध के विरोध में 24 जून को सुबह 10.30 बजे महाकालेश्वर मन्दिर गौरी का किनारा से पुलिस लाइन के सामने भिण्ड तक विशाला रैली निकाली जाएगी तथा कलेक्ट्रेट भिण्ड का घेराव कर आमसभा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने दी है।
उन्होंने कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, समस्त पार्षदगण और समस्त पार्षद प्रत्याशी 2022, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, विद्युत प्रकोष्ठ, बूथ और प्रबंधन प्रकोष्ठ, वन और पर्यावरण प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, आईटी सेल, धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ, सदभावना और कौमी एकता प्रकोष्ठ, श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।