भिण्ड, 19 जून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी के 53वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किला परिसर भिण्ड में स्थापित प्राचीन गोपाल कृष्ण मन्दिर में हनुमान चालीसा का पाठ तथा पूजा अर्चना की।
कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के द्वारा भजन कीर्तन के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी आज 52 साल के हो गए हैं, इसलिए समस्त एकत्रित कांग्रेसियों द्वारा सामूहिक 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ उनके उत्तम स्वास्थ, दीर्घायु और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु किया गया। हमने राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ-साथ देश में अमन-चैन हेतु भी प्रभु श्रीराम और हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस और देश का भविष्य बताया है। उन्होंने ने कहा कि राहुल गांधी हमारे नेता हैं वह कांग्रेस का भविष्य हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत होगी। हनुमान चालीसा पाठ के अवसर पर अशोक गुप्ता, विजय गोयल, दीपक दीपू दुबे, पंकज त्रिपाठी, अरविन्द सोनी, राजेश शर्मा बबलू, शिवम सैंथिया, आयुष मिश्रा, विवेक जमौर, धीरज पाठक, रामलला राजावत, सुरेन्द्र शर्मा, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।