मुख्यमंत्री चौहान ने पं.गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर किया नमन

भोपाल, 10 सितम्बर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास के सभागार में पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि स्वतंत्रता सेनानी, भारत के पूर्व गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, भारत रत्न श्रद्धेय स्व. गोविन्द बल्लभ पंत जी के राष्ट्र एवं समाज की उन्नति हेतु किए गए कार्य सदैव हम सबको देश की सेवा, गरीबों एवं असमर्थों के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे। पं. गोविंद बल्लभ पंत स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे भारत के चौथे गृहमंत्री थे। सन 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। उनका जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा जिले के श्यामली पर्वतीय क्षेत्र स्थित गांव खूंट में हुआ, सात मार्च 1961 को हृदयाघात से जूझते हुए उनका अवसान हुआ।