स्व. रामगीता शर्मा की स्मृति में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड, 11 जून। नव वसुंधरा श्रृंगार जनकल्याण फाउण्डेशन के नेतृत्व में भिण्ड जिले की पहली शिक्षित महिला सेवानिवृत्त प्राचार्य स्व. रामगीता शर्मा की स्मृति में अद्र्धनारीश्वर मन्दिर गौरी के किनारे प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां वीणा वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण और स्व. रामगीता शर्मा को श्रृद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रदेश और जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों-छात्राओं एवं सैनिक स्कूल में चयनित छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पत्ती वाले महाराज, आदित्य पुरी महाराज, डॉ. बीना शर्मा, रामप्रकाश तिवारी, हृदेश शर्मा, आभा जैन, नितिन दीक्षित, अनिल जी, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेकृष्ण शर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव राघव उपाध्याय, धर्मवीर यादव, आशुतोष महेरे, सौर्यप्रताप सिंह बेस, सत्यम शर्मा, सोनू बघेल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आदित्य पुरी महाराज ने कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है, यदि हमारे युवाओं की दिशा सही होगी तभी दिशा बनेगी, जिससे हम अपने लक्ष्य को निश्चित ही प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए हमें युवाओं को उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज हमने भिण्ड का नाम प्रदेश पटल पर पहुंचाया है, इसलिए हम इससे अहम में ना आकर कि हमने बहुत बड़ा काम किया है, निरंतर इसी लगन और निष्ठा के साथ लगे रहना है और राष्ट्र एवं समाज के लिए नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं पूर्व प्राचार्य डॉ. बीना शर्मा ने स्व. रामगीता शर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आप सादगी सहजता सरलता विद्वता की प्रतिमूर्ति थीं, आपने पूरा जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। भिण्ड जिले की प्रथम शिक्षक महिला का उत्तर दायित्व निभाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए हजारों युवाओं को शिक्षा के पाठ के साथ नैतिक मूल्य सिखाते हुए विभिन्न पदों तक पहुंचाया और परोपकार का पाठ हम सबको सिखाया। उन्होंने कहा कि छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक विकास भी होना चाहिए, जिससे हमारे समाज का नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास होगा।
अंग्रेजी के शिक्षक नितिन दीक्षित ने छात्रों को प्रेरणा देते हुए कहा कि जब कभी भी शिक्षा से संबंधित आवश्यकता पड़े मैं हमेशा आप लोगों के साथ हर प्रकार से खड़ा हूं। संगठन के अध्यक्ष हरेकृष्ण शर्मा आजाद ने बताया कि आज भिण्ड जिले के युवाओं ने प्रदेश और जिले लेवल में अच्छे अंक प्राप्त कर बाजी मारी है, हम संगठन की तरफ से शुभकामनाएं देते हैं कि आप अपने लक्ष्य को हासिल कर राष्ट्र के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपना कर्तव्य निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि आज उन्हीं की प्रेरणा है कि संगठन समाज में कुछ रचनात्मक कार्य कर पा रहा है।
रामप्रकाश तिवारी ने श्रीमद् भगवद् गीता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता विद्यार्थी जीवन से अगर पढऩा प्रारंभ कर दिया जो हमारे जीवन की दिशा और दशा स्वयं भी तय हो जाएगी। हम कल्पना तक नहीं कर पाएंगे और जीवन में जो करना चाहते हैं वहां तक पहुंचेंगे। आभा जैन ने बताया कि स्व. रामगीता शर्मा द्वारा मुझे शिक्षा प्रदान की गई थी, आज हम उन्हीं की प्रेरणा से समाज में कुछ कार्य कर पा रहे हैं और उनका चला जाना शिक्षा के लिए अभूतपूर्ण क्षति है।
हृदेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में आभार धर्मवीर यादव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सोनू बघेल, आशुतोष शर्मा, राघव उपाध्याय, धर्मवीर यादव, सत्यम जोशी, आकाश शुक्ला, प्रशांत त्रिपाठी सौर्य प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
इन छात्रों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में रमन यादव, राधिका यादव, सुखदेव, कृष्णा, तन्मय सिंह भदौरिया, हर्षित यादव, सूरज, मोनू बघेल, कुशाग्र, सुमित शर्मा, वंदना बघेल, आशा शर्मा, चेतन शर्मा, अर्जुन सिंह भदौरिया, कन्हैया यादव, कौशलेन्द्र प्रताप भदौरिया, सुधांशु प्रजापति, वैभव राजावत आदि छात्रों को सम्मानित किया गया।