महाराणा प्रताप की जयंती पर केसरिया हिन्दुस्तान निर्माण संघ ने जरूरतमंद को किए वस्त्र दान

भिण्ड, 15 मई। केसरिया हिन्दुस्तान निर्माण संघ भिण्ड द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती की उपलक्ष्य में जरूरतमंद लोगों को वस्त्र बांटे गए। संगठन द्वारा जामुना रोड पर स्थित ईंट भट्टों की लेवर को वस्त्र दिए गए, उसके बाद महाराणा प्रताप प्रतिमा के सामने एवं बस स्टैण्ड पर रहने वाले झुग्गी झोपड़ी वालों को भी वस्त्र दिए।
राष्ट्रीय महामंत्री गिरिराज सिंह तोमर ने कहा कि इस देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले महाराणा प्रताप के साथ समस्त जातियों के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया था, बिना किसी भेदभाव के उन्होंने स्वयं कहा था कि क्षत्रिय राजपूत वही है जो समस्त सनातन धर्म के साथ साथ सभी की रक्षा करे, वही क्षत्रिय है। आज महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा जरूरतमंदों को वस्त्र दिए गए, साथ ही 22 मई को जिले के समस्त हिन्दू संगठनों द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कारण वस्त्र जरूरतमंदों को वस्त्र देने के लिए आज का दिन चुना गया है। केसरिया हिन्दुस्तान निर्माण संघ हमेशा समस्त सनातन धर्म को मानने वाले को साथ लेकर चलने वाला संगठन है, संगठन का मुख्य उद्देश्य देश में हिन्दू बोर्ड का गठन है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री युवामोर्चा गिर्राज सिंह तोमर, वरिष्ठ जिलाध्यक्ष उमेश भदौरिया, यूथ विंग जिलाध्यक्ष सोहन तिवारी, चंबल संभागीय महासचिव सुनील वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष गुड्डू भदौरिया, सचिव जॉली भदौरिया, छोटू तिवारी, लाखन जाटव आदि उपस्थित रहे।