बूथ विजय संकल्प अभियान का उद्देश्य बूथ कार्यकर्ताओं में टीम भावना जागृत करना : चौधरी

भिण्ड, 13 मई। गोरमी मण्डल के कुटरोली शक्ति केन्द्र के ग्राम कचनाव खुर्द में माता मन्दिर पर बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश चौधरी, विशेष अतिथि के रूप में मण्डल प्रभारी सत्यभान नरवरिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष गोलू गुर्जर ने उपस्थित अतिथियों का शॉल एवं श्रीफल से स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने दिया।
मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान का उद्देश्य पार्टी अपने बूथ केन्द्र के कार्यकर्ताओं में टीम भावना को जागृत करना है, इसके अलावा पार्टी द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम गरीब को कैसे मिले इसके लिए अपने बूथ केन्द्र के कार्यकर्ताओं को जागृत करना है।
अंत में मण्डल प्रभारी सत्यभान सरवरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को हाथ उठाकर बूथ विजय का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य एवं आभार मण्डल उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच एवं बूथ अध्यक्ष गोलू गुर्जर, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाह, सुरेश शर्मा, पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह गुर्जर, बूथ विजय अभियान की मण्डल टोली के सदस्य मोनू शर्मा, मोनू परमार, राहुल कटारे, सोनू बघेल, परसराम बरुआ, शिवराज शर्मा, कुंवर सिंह गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।