नारी सम्मान योजना महिलाओं के जीवन में वरदान साबित होगी : चौ. राकेश सिंह

कांग्रेस ने हमेशा ही नारियों का सम्मान किया : सिद्धार्थ

भिण्ड, 09 मई। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा छिंदवाड़ा के परासिया से महिलाओं को संबल प्रदान करने वाली जनकल्याकारी नारी सम्मान योजना क शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही भिण्ड में पूर्व मंत्री चौ. राकेश सिंह चर्तुवेदी, प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह कुशवाह, जिला कांग्रेस प्रभारी वासुदेव शर्मा, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवर्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में पूर्वमंत्री राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि मप्र की निवासी महिलाओ को विधानसभा चुनाव उपरांत बनने वाली कमलनाथ की सरकार द्वारा 500 रुपया प्रति गैस सिलेण्डर एवं 1500 रुपए प्रति माह संबल के तौर पर उनके खाते में डाले जाएंगे और इस तरह प्रदेश की प्रति महिला एवं उनके परिवार को 25 हजार रुपए वार्षिक आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की लाडली बहिना योजना चुनावी शिगूफा है, लेकिन कमलनाथ के नेतृत्व में बनने वाली कांग्रेस सरकार इस योजना को लागू करने के लिए पूर्णता वचनबद्ध है। जबकि भाजपा की लाडली बहिना योजना में कई खामियां हैं, जिसमें कई हमारी माताएं बहनें इस योजना का लाभ से वंचित रहेंगी।
प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील रही है, सरकारी नौकरी हो या चुनाव, सभी में कांग्रेस की सरकार ने उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण देकर ये साबित कर दिखाया है। वहीं संगठन प्रभारी वासुदेव शर्मा ने इस योजना को कांग्रेस पार्टी का मास्टर स्ट्रोक बताते हुए महंगाई से राहत बताने वाला बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने इस योजना के फार्म भरने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर घर जाने का निर्देश दिया।
दीपक जोशी का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा की उल्टी गिनती शुरू
पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह चर्तुवेदी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वमंत्री दीपक जोशी पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र हैं और एक अच्छे कार्यकर्ता हैं, वो हमारे साथ पढ़े हैं, उनका कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए लाभ दायक साबित होगा, साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, अभी कौन-कौन आएगा ये समय आने पर पता चलेगा। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, संदीप मिश्रा, रेखा भदौरिया, इरशाद अहमद, राहुल कुशवाह, कल्पना मिश्रा, विष्णुकांत शर्मा, अरविंद बघेल, चतुर सिंह नरवारिया, शांति कुशवाह, अरविन्द सोनी, जितेन्द्र जैन, संजीव बरुआ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।