शहर में बनेगा इंडोर ऑडिटोरियम, विधायक ने किया भूमिपूजन

भिण्ड, 26 अप्रैल। बड़े महानगरों में सभी जगह इंडोर कार्यक्रम करने के लिए ऑडिटोरियम हैं, सिर्फ भिण्ड ही इस सौगात से पिछड़ा था। अब बहुत जल्द ही भिण्ड भी अन्य नगरों की भांति बड़े-बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बैठकों के लिए ऑडिटोरियम का इस्तेमाल कर सकेगा। यह बात सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने दो करोड़ 68 लाख 93 हजार 91 रुपए से बनने जा रहे ऑडिटोरियम के भूमिपूजन अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कई कि वर्षों से भिण्ड शहर में भी इनडोर प्रोग्राम के लिए ऑडिटोरियम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यहां कार्यक्रमों के लिए गार्डन और स्टेडियम जैसी जगह तलाश करनी पड़ती थी। अब इसके भूमिपूजन होने के बाद रास्ता साफ हो गया है। मेला के पास क्षतिग्रस्त बने कम्युनिटी हॉल को ऑडिटोरियम के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इस ऑडिटोरियम को डिजाइन अनुसार बहुत आधुनिक साज सज्जा, सुविधा युक्त बनाया जाएगा। इसके अलावा मेला ग्राउण्ड स्थित फायर बिग्रेड परिसर में सीएमओ आवास 59 लाख 60 हजार 381 की लागत से निर्माण कराया जाएगा। साथ ही 50 लाख दो हजार 709 की राशि से मेला ग्राउण्ड में फायर बिग्रेड के पास कार्यपालन यंत्री का आवास निर्मित होगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता पवन जैन ने किया।
यह रहेगी रूपरेखा
यह दो पार्ट में बनेगा ग्राउण्ड फ्लोर एवं मेजनाइन फ्लोर, इस ऑडिटोरियम में एक बार में 700 व्यक्ति बैठ सकेंगे। यह पूरी तरह वातानुकूलित रहेगा। इसमें साउण्ड प्रूफिंग कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे आवाज न गूंजे और अंदर की आवाज बाहर तक न पहुंचे। बेहतरीन फॉल सीलिंग, ग्राउण्ड पर कार्पेट बिछाया जाएगा तथा बाहर चारों तरफ पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।
इनकी रही मौजूदगी
भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीक, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, अजीत भदौरिया, पार्षद रामाधार सिंह, मनोज जैन, भूरे यादव, यश जैन, दशरथ सिंह भदौरिया, अमित चौधरी, अमित सोनी, गोलू सोनी, संजीव कुशवाह, अशोक बाल्मीक, मुकेश जैन बड़ेरी, शक्ति राजावत, पूर्व पार्षद दिलीप सिंह राजावत, गोपाल सिंह, डिम्पी जैन, सुनील रत्नाकर, राजेश तोमर, हीरू तोमर, शांतुन सिंह फकीरे, मधू वेग, राजू शाक्य, हरी डोंगरपुरा, श्याम भारद्वाज, मनोज कुशवाह, धीरेन्द्र भदौरिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।