नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर दिखाई ताकत
भिण्ड, 23 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के संरक्षक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मेहगांव विधानसभा के सक्रिय एवं दायित्ववान कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह भदौरिया (लवली भैया) ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
आम आदमी पार्टी में सदस्यता लेने के बाद लवली भैया ने कहा कि पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा, अपने खून पसीने से और सभी भाइयों और साथियों के सहयोग से मेहगांव विधानसभा के साथ-साथ भिण्ड और संपूर्ण मप्र में पार्टी को मजबूती प्रदान करने की कोशिश करूंगा।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें अशोक भदौरिया को स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी, डॉ. बृजमोहन शर्मा को जिला सचिव, रविन्द्र भदौरिया को जिला उपाध्यक्ष, जनक सिंह खन्ना को जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा, राकेश समाधिया को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष, अब्दुल मजीद को अल्प संख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष, अतिबल सिंह पटेल को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष, विजय शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा को विधि जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, ममता मिश्रा को महिला मोर्चा अध्यक्ष, काजल शर्मा को महिला बिंग का जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप यादव को युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी कार्यालय पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने माला पहनाकर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। स्वागत में भिण्ड लोकसभा प्रभारी अशोक जाटव, भिण्ड जिलाध्यक्ष अरविंद जोशी, जिला सचिव धीरज गुप्ता, लोकसभा सह प्रभारी विवेक शर्मा, शिक्षक रामबरन सिंह गुर्जर, लोकसभा सचिव मंगल सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द उपाध्याय एवं जितेन्द्र भदौरिया, स्टेट ज्वाइंट सेक्र्रटरी उमाशंकर मिश्र आदि उपस्थित रहे।