भिण्ड, 20 अप्रैल। वर्तमान में भीषण गर्मी एवं मौसम के तापमान में हुई वृद्धि के कारण आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक आंषिक परिवर्तन किया है।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने आदेश जारी कर कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का समय सुबह आठ बजे से, बच्चों के नाश्ता का समय नौ बजे, बच्चों के भोजन का समय 10 बजे, बच्चों की आंगनबाड़ी केन्द्र से छुट्टी दोपहर 12 बजे की जाएगी। दोपहर 12 से तीन बजे तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियां पूर्ववत: रहेगी। यह देश 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा।