शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने दी रोजा इफ्तार पार्टी

भिण्ड, 18 अप्रैल। रमजान के पवित्र महीने में शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.राधेश्याम शर्मा ने रोजेदारों को इफ्तार पार्टी दी। जिसमें रोजेदारों ने सबसे पहले खुदा से अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। पार्टी में मुस्लिम समाज के बच्चे, नौजवान और बुजुर्गों ने शिरकत की। नमाज अता इरफान काजी ने करवाई।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि रमजान का महीना पवित्र महीना है, ईश्वर की इबादत करने पर विशेष फल प्रदान होता है, कांग्रेस पार्टी सदैव भाईचारे का संदेश देती है और सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलती है। इस तरह इफ्तार पार्टी से भाईचारा बढ़ता है, इस माह को नेकियों और इबादतों का महीना यानी पुण्य और उपासना का माह माना जाता है, उपवास के दिन सूर्योदय से पहले कुछ खालेते हैं, जिसे सहरी कहते हैं। दिनभर न कुछ खाते हैं न पीते हैं। शाम को सूर्यास्त के बाद रोजा खोल कर खाते हैं जिसे इफ्तारी कहते हैं।

रोजा इफ्तार पार्टी में खिजर मोहम्मद कुरैशी, फुरकान काजी, नईम पठान, इरशाद अहमद, काजी रिजवान, मोहम्मद इरफान, अलीम पठान, असलम खान, मुवीन खान, कासिम खान, रहीस खान, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, रामप्रकाश यादव, बाबा भगवानदास सेंथिया, कल्पना मिश्रा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, अशोक जैन, संदीप मिश्रा, डॉ. अरविन्द शर्मा, सौम्या शर्मा, रीना चौहान, कृष्णा कुशवाहा, रामअवतार भदौरिया, प्रमोद दीक्षित, पीसी अजय जैन, मनोज दैपुरिया, अरविन्द बघेल, विजय दैपुरिया, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, संजय यादव, कमलेश जाटव, संजय भूता, थानसिंह यादव, विनोद जाटव, सतपाल अगरिया, मनीष शर्मा, छोटे नरवरिया, पिंटू शर्मा, हिम्मत सिंह, मनोज जैन मामा, बृजेश जैन, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, रामरतन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।