गुड़ा जैतपुरा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज से

व्यासाचार्य रामप्रकाश व्यास (श्रीधाम वृंदावन धाम) सुनाएंगे कथा

मिहोना, 12 अप्रैल। मिहोना तहसील के ग्राम गुड़ा जैतपुरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 13 अप्रैल से प्रारंभ होगा। यह कथा व्यासाचार्य श्री रामप्रकाश व्यास द्वारा सुनाई जाएगी। कथा के आयोजक श्रीमती बेलादेवी पूर्व सरपंच पत्नी स्व. लाखन सिंह राजावत एवं पारीक्षत श्रीमती सरला शिवपाल सिंह राजावत (उप पुलिस अधीक्षक मप्र पुलिस) होंगे। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 13 से 19 अप्रैल तक कथा अनवरत चलेगी, कथा समापन के बाद 20 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ साथ भण्डारा कराया जाएगा। गुड़ा जैतपुरा निवासी शिक्षक शिशुपाल सिंह राजावत ने समस्त धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया गया है कि सब कथा में पधार कर कथा अमृत पान करें।