भाजपा किसान मोर्चा ने अबकी बार 200 पार का संकल्प दोहराया

भिण्ड, 10 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने भिण्ड जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में जन जागरण यात्रा एवं किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को भाजपा द्वारा दी जा रही सौगातें एवं योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव किसान चौपाल लगा कर सरकार द्वारा जन-जन को दी गई सुविधाएं एवं लाड़ली बहना योजना को धरातल पर उतारने के लिए किसान मोर्चा जनता के बीच पहुंच रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग प्रभारी राजेन्द्र सिंह गुर्जर इस यात्रा में मुख्य रूप से शामिल हुए और किसानों की चौपाल पर भाजपा के विकास एवं किसानों मजदूरों शोषित पीडि़त एवं विशेषकर महिलाओं के लिए किए जा रहे भाजपा सरकार द्वारा कार्यों से अवगत कराया और 2023 में होने वाले चुनाव में अबकी बार 200 पार का नारे का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम संयोजक रज्जन सिंह भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमन सिंह भदौरिया, जनपद उपाध्यक्ष एवं विभिन्न सदस्यों के साथ यात्रा विभिन्न ग्राम पंचायतों में होते हुए निरंतर जारी है। प्रत्येक ग्राम पंचायत के सरपंच के साथ-साथ आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर ने अबकी बार फिर से भाजपा सरकार के नारे का दीवारों पर लेखन भी किया।