कांग्रेस ने ग्राम चंदूपुरा में किया गांधी चौपाल का आयोजन

भिण्ड, 10 अप्रैल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, राजीव सिंह, भूपेन गुप्ता, चंदशेखर प्रभात के निर्देश पर भिण्ड जिला गांधी चौपाल के प्रभारी अरविन्द सोनी एवं विनोद थापक द्वारा ग्राम चंदूपुरा में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा में सहभागी रहे सचिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा विपक्ष आवाज को दबाने का कार्य करती है, जो भी व्यक्ति इनके विरुद्ध आवाज उठाने का कार्य करता है, उसकी आवाज दबाने का काम बीजेपी के नेता करते हैं, आज केन्द्र में हमारे नेता राहुल गांधी की भाजपा द्वारा संसद में सदस्यता रद्द की गई।
गांधी चौपाल के जिला प्रभारी अरविन्द सोनी एवं अमित शिवहरे कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर शिवराज सरकार द्वारा अशोभनीय शब्दों का उपयोग किया गया है, इससे उनकी दिमाग की हालत कैसी है इस बात का पता चलता है। उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आमजन परेशान है एवं युवा बेरोजगार भटक रहा है। कार्यक्रम में इंटक कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शांति कुशवाह, संजय भूता, नयन राजावत, संजय दुबे, रामअवतार, कृष्णा सिंह, रामप्रकाश सिंह, बृजेश शर्मा, रामस्वरूप कुशवाहा, रमेश शर्मा, रामचरण शर्मा, कृष्णा थापक, सर्वेश सिंह कुशवाह, सुनील शर्मा, अनिल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, दुर्गेश सिंह आदि उपस्थित थे।