भाकिमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रज्जन का मानपुरा में हुआ स्वागत

भिण्ड, 10 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा निकाली जा रही किसान चौपाल एवं ध्वजा यात्रा सोमवार को ग्राम मानपुरा पहुंची। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रज्जन भदौरिया का मानपुरा के सरपंच द्वारा पट्टी पहनाकर एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पारित बाबा मन्दिर पर संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ तथा किसान चौपाल आयोजित हुई।
किसान मोर्चा नेता रज्जन भदौरिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने की बात कही थी। जिस पर अमल करते हुये किसानों को किसान सम्मान निधि देती है। वहीं किसानों की फसल का बीमा कर प्राकृतिक रूप से हो रहे नुकसान से भी सुरक्षित कर रही है। किसानों की अन्य क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर किसानों से बातचीत हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत मानपुरा, सौंधा, जैतपुरा, गिंगरखी, डोंडरी, महाराजपुरा, सेंथरी, सोनी, मोरोली आदि गांव में यात्रा पहुंची। कार्यक्रम का संचालन अरविंद भदौरिया ने किया। यात्रा में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, यात्रा के संयोजक रज्जन भदौरिया, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक नीरज शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, युवामोर्चा अध्यक्ष अस्वनी त्यागी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू उपाध्याय, जनपद सदस्य रमन सिंह भदौरिया, सोनी मण्डल अध्यक्ष जेलसिंह नरवरिया, सोनू परिहार आदि लोग उपस्थित रहे।