नीमच सांसद गुप्ता आज भिण्ड में चुनाव प्रबंधन पर करेंगे चर्चा

भिण्ड, 10 अप्रैल। मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी के साथ संभाग स्तर पर कार्यकर्ताओं को सही करने के लिए मैदान में उतारा है, वहीं पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नीमच सांसद सुधीर गुप्ता को ग्वालियर चंबल संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया रे पार्टी जिला कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया संभागीय प्रभारी सांसद सुधीर गुप्ता अपने निर्धारित दो दिवसीय प्रवास के तहत 10 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुरैना, शाम पांच बजे गवालियर नगर एवं ग्रामीण, 11 अप्रैल को जिला भिण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी प्रबंधन को लेकर बैठक में शिरकत करेंगे। सांसद सुधीर गुप्ता जिले के पूर्व अध्यक्ष पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी भाजपा, पूर्व भाजपा मोर्चा/ प्रकोष्ठ/ विभाग अध्यक्ष/ संयोजक/ पूर्व सांसद/ विधायक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व महापौर, पूर्व निगम अध्यक्ष, पूर्व जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, साथ पूर्व नगर पालिका/ नगर परिषद अध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष, पिछले दो बार के अपेक्षित हैं। मिशन 2030 के विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए मार्गदर्शन करेंगे।