बिरगवां में धूमधाम से मना भाजपा का स्थापना दिवस

भिण्ड, 06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मेहगांव विधानसभा के दंदरौआ मण्डल के ग्राम बिरगवां में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को दंदरौआ मण्डल अध्यक्ष राजबीर गुर्जर, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सोनू भदौरिया, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बलवीर जाटव, विधानसभा मीडिया प्रभारी रोहित करैया, मण्डल उपाध्यक्ष सुनील डण्डोतिया, बूथ अध्यक्ष परम सिंह राजावत सहित मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सुना।