किसान मोर्चा की चौपाल एवं ध्वज यात्रा का हरीक्षा से हुआ शुभारंभ

भिण्ड, 06 अप्रैल। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र सिंह रज्जन भदौरिया के नेतृत्व एवं संयोजन में गुरुवार को किसान चौपाल एवं ध्वज यात्रा का भव्य शुभारंभ ग्राम हरीक्षा में हनुमान मन्दिर पर पूजन कर भव्य संगीतमयी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया।

इस दौरान रज्जन भदौरिया किसानों की समस्याएं सुनते हुए भाजपा की किसान हितैषी योजनाओं को जनता के बीच रखा। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत दांतरे, वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष मसूरी, जिला उपाध्यक्ष केके त्यागी, जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ नीरज शर्मा, सोनी मण्डल अध्यक्ष जेलसिंह नरवरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष मुन्नासिंह नरवरिया, मण्डल उपाध्यक्ष सोनू परिहार, वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह भदौरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमन सिंह भदौरिया सहित किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।