भिण्ड, 05 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल मौ की कामकाजी बैठक स्योडा रोड मौ स्थित एक निज निवास पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष पिंकी सागर के अलावा जिला कोषाध्यक्ष सोनू माहौर, व्यापारिक प्रकोष्ठ सहकारिता एवं अजा मोर्चा के गोहद विधानसभा के प्रभारी सुरेश छारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने की। बैठक में सम्मलित अजा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विषयों पर अपने अपने सुझाव रखे।
भाजपा मौ मण्डल आज मनाएगी पार्टी का स्थापना दिवस
भारतीय जनता पार्टी मण्डल मौ द्वारा छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस भव्यता और दिव्यता के सभी बूथ पर मनाया जाएगा। यह जानकारी मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने दी है। उन्होंने समस्त बूथों के त्रिदेवों, मण्डल पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों से आग्रह है कि छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर सुबह नौ बजे पार्टी के झण्डे का ध्वजारोहण के साथ ही हमारे प्रेरणा स्त्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाना है। तत्पश्चात 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन टीवी चैनल के माध्यम से इस लाइव प्रसारण को सुनें।