भिण्ड, 26 मार्च। संत कृपाल सिंह महाराज का 129वा प्रकाश महोत्सव रविवार को सं राजिंदर सिंह आश्रम न्यू फल मण्डी सर्किट हाउस के पास भिण्ड में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्यान शिविर से हुई, जो सुबह नौ बजे से 10 बजे तक, शब्द कीर्तन (कव्वालियां) 10 से 12 बजे और बच्चों की मनमोहन प्रस्तुति बाल सत्संग कार्यक्रम दोपहर 12 से एक बजे तथा महान पुरुषों की वाणी पर सत्संग एक से दो बजे तक किया गया।
स्थानीय सत्संगियों ने सत्संग में परम संत कृपाल सिंह महाराज के जीवन बारे में बताया। महाराज जी का एक नारा था ‘एक बनो नेक बनो और नेकी करो’, उन्होंने अपनी शिक्षा में बताया कि हमें अपने माता-पिता की सेवा सच्चे मन से करनी चाहिए, सभी तीर्थों का फल माता-पिता की सेवा में समाहित है। अंत में प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में दूरदराज से हजारों की संख्या में उपस्थित हुए सभी अनुयाइयों को प्रसाद लंगर का वितरण किया गया।