सुषमा स्वराज ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से भारत की राजनीति में विशेष पहचान स्थापित की : कंचन चौहान

लाड़ली बहना योजना को महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सर्व समाज की मातृशक्ति को लाभ दिलाने का काम करेंगी : आभा जैन
उत्कृष्ट मातृशक्ति को महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सुषमा स्वराज अवार्ड से को किया गया सम्मानित

भिण्ड, 25 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के आव्हान पर मप्र के सभी संगठनात्मक जिलों में भारत की राजनीति को विशेष पहचान दिलाने वाली स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए महिला मोर्चा जिला इकाई द्वारा जैन डिग्री कॉलेज सभागार में सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला संगठन प्रभारी श्रीमती कंचन चौहान ने शिरकत की। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं जिलाध्यक्ष आभा जैन मंचासीन मातृशक्ति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री संगीता कौशल एवं आभार जिला महामंत्री आरती पाठक ने व्यक्त किया।
मोर्चा की जिला संगठन प्रभारी श्रीमती कंचन चौहान ने मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से भारतीय राजनीति में विशेष पहचान स्थापित की, लोकसभा और राज्यसभा के दोनों सदनों में उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष के हर तर्क को रखा, उनके भाषणों हम सब बहनों के लिए प्रेरणादायक बने और सरकार का पक्ष भी उन्होंने रखा। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी सर्व समाज की बहनों को प्रत्येक बूथ पर जोडऩे का काम किया, राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने संगठन रूपी वटवृक्ष को उन्होंने आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने भारत सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व विदेश मंत्रालय का भी प्रभार सम्हाला और भारत और पड़ोसी राज्यों से एक अच्छे संबंध स्थापित करने की पहल की।
मप्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर ने कहा कि सभी बहने केन्द्र और राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं को अंतिम छोर तक की महिला तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर उन्हें लाभ दिलाने का काम करें। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले की सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती ममता भदौरिया ने कहा कि स्व. सुषमा स्वराज का संपूर्ण जीवन सड़क से लेकर लोकसभा सदस्य और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पूर्ण रूप से समर्पित रहा, जिन्होंने हर महिला को पूर्ण सम्मान देकर और सत्ता में रहकर विकास कार्यों को गति प्रदान की। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा शर्मा ने सुषमा स्वराज के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके अनुकरणीय विचारों को महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अपने हृदय में स्थापित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में कार्य करें, यही उनके लिए भावभीनी श्रृद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण में योजना लाड़ली बहना लाभ दिलाने के लिए सभी 26 मण्डलों के प्रत्येक नगरीय निकाय संस्थाओं से लेकर ग्राम पंचायतों तक हमारी महिला मोर्चा की पदाधिकारी फार्म भराने में उनका सहयोग करेंगी, ताकि उनको योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता जनरैल सिंह राजावत, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्चना शर्मा, जिला मंत्री रश्मि खटीक, पिंकी शर्मा, मंचासीन थे। मुख्य अतिथि श्रीमती कंचन चौहान एवं मंचासीन महिला अतिथियों ने सुषमा अवार्ड से सम्मानित सभी महिलाओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलामंत्री सरोज जैन, सरोज श्रीवास्तव, विनीता सोनी, गीता राजावत, सोना जैन, उमा राठौर, राजेश्वरी भिलवारे, गुड्डू श्रीवास, नीलम शर्मा, मांडवी कुशवाह, पूर्णिमा भदौरिया, पिंकी तिवारी, कमलेश जुनेजा, जिला एवं मण्डल की पदाधिकारी मौजूद रही।
सुषमा स्वराज अवार्ड से इन बहनों का हुआ सम्मान
समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी श्रीमती उमा शर्मा, रमन मित्तल, भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी कु. पूजा ओझा, श्रीमती ब्रजलता श्रीवास्तव, लक्ष्मी कौरव, अनुराधा श्रीवास्तव, श्रेया यादव, शिवानी इंसासिया, नसीम, साबिया सिद्दीकी का सम्मान शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया।