मुनि विनय सागर का हुआ मंगल प्रवेश, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

मुनिश्री की आगवानी के लिए जैन समाज के महिला व पुरुष सुबह से ही कीर्ति स्तंभ पर पहुंचे

भिण्ड, 18 मार्च। जैन संत आचार्य श्री 108 विनम्र सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री विनय सागर महाराज का शनिवार को भिण्ड नगर में गाजे-बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि श्रमण मुनि श्री विनय सागर की आगवानी के लिए काफी संख्या में जैन समाज के महिला व पुरुष सुबह कीर्ति स्तंभ पर पहुंचे। वहां श्रृद्धालुओं ने मुनिश्री से मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनिश्री के आगमन पर स्थानीय जैन धर्मालम्बियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। श्रृद्धालुओं ने अपने-अपने घर एवं प्रतिष्ठानों के आगे रंगोली सजाकर मुनिश्री के चरणों का पाद प्रक्षालन कर आरती की। मुनिश्री की मंगल नगर प्रवेश शोभायात्रा के कीर्ति स्तंभ से शुरू होकर सदर बाजार, बजरिया साथ नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय बताशा बाजार स्थित जैन ऋषभ धर्मशाला में विराजित गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज ससंघ से भव्य मिलन कर मंगलमय आशीर्वाद लिया। मुनिश्री ने जैन मन्दिर के दर्शनोपरांत भीम नगर स्थित दिगंबर जैन मन्दिर पहुंचे, जहां उनका मंगल प्रवचन हुआ।

मुनिश्री ने गणाचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज की चरण वंदना की

श्रमण मुनि श्री विनय सागर महाराज के मंगल प्रवेश के दौरान ऋषभ धर्म शाला पहुंचे। जहां उन्होंने गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज के चरणों को स्पर्श कर उनकी वंदना कर मंगल आशीर्वाद लिया तो सभागार में मौजूद गुरुभक्तों ने जयकारे लगाए तो सभगार गूंज उठा।