फाग के रंग एवं फूलों के संग होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 13 मार्च। रंगों के पर्व रंगपंचमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत द्वारा ग्राम ढोंचरा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें रंगों, गुलाल एवं फूलों की होली खेली गई एवं ग्रामीणों द्वारा फाग के गीतों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से ग्राम ढोंचरा में रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित होता है। इसमें हम सब फूलों की होली खेलते हैं एवं ग्रामीणों द्वारा फाग के गीतों का आयोजन किया जाता है। इस होली मिलन समारोह में आस-पास गांव के लोग एक जगह एकत्रित हो कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंग पंचमी का त्यौहार मनाते हैं, क्योंकि यह त्यौहार जीवन में एक नई उमंग लेकर आता है।
होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह एवं राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह कुशवाह, डॉ. शैलेन्द्र परिहार, अमर सिंह भदौरिया, कांग्रेस नेता पिंकी भदौरिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, मण्डल अध्यक्ष दीपू भदौरिया, शेरू पचौरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, कांग्रेस नेता राहुल सिंह राजावत, नरगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह, मण्डल महामंत्री संतोष सिंह भारौली, युवामोर्चा आईटी प्रभारी दीपेश सिंह तोमर, मण्डल उपाध्यक्ष प्रतीक पाण्डे, सूरज बरुआ, गौरव बौहरे, गौरव दीक्षित, गोलू शुक्ला आदि गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए।