भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गुर्जर कल आएंगे

गोरमी में होगी धन्यवाद सभा, भाजपा ने की तैयारियां प्रारंभ

भिण्ड, 27 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुर्जर 29 अगस्त रविवार को भिण्ड जिले के गोरमी सर्किल में आएंगे। पार्टी स्तर पर उनके आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर एवं प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे।
भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस में विज्ञप्ति में मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने बताया कि किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 29 अगस्त को ग्वालियर गोले के मन्दिर से 10 बजे प्रस्थान कर मालनपुर गोहद चौराहा होते हुए दंदरौआ धाम पर दर्शन कर गाता, गुतौर, हीरापुरा, कोंहार रोड से रेली मेहगांव मण्डी से सोनी, सुनारपुरा, गोरमी होते हुए सांईराज मैरिज गार्डन गोरमी में तीन बजे आयोजित सभा को संबोधित करेंगे, जहां सभी नेतागणों का मार्गदर्शन मिलेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष थापक ने सभी कार्यकर्ताओ से स्वागत एवं धन्यवाद सभा में उपस्थित रहने की अपील की है।