कांग्रेस ने आम आदमी की आवाज उठाने का काम किया : कौरव

भिण्ड, 04 मार्च। भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में जारी है। शनिवार को कांग्रेस की यात्रा छान पंचायत के ग्राम पीपरी से प्रांरभ हुई, इसके बाद यात्रा छान होते हुए ववनपुरा, धोरका होते हुए जाखोली पंचायत पर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा का नेतृत्व सेक्टर प्रभारी राजपाल सिंह गुर्जर (नेता) ने किया।
इस अवसर पर रामेश्वर दयाल सिंह कौरव ने कहा कि आज केन्द्र सरकार महंगाई और बेरोजगारी को कम करने में पूरी तरह से विफल रही है। कांग्रेस ने विधानसभा से लेकर संसद तक आम आदमी की आवाज उठाने का काम किया है। इसी उद्देश्य को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश के हर गांव में हर व्यक्ति से हाथ जोड़कर भाजपा की नाकामी को उजाकर कर रही है। सेक्टर प्रभारी राजपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सिर्फ मन मोहित बादे करती है, उसे निभाती नहीं है। महंगाई कम करने की बात कही थी पर गैस सिलेंडर 50 रुपया और महंगा कर दिया गया है। कांग्रेस की इस हाथ जोड़ो यात्रा का ग्राम वासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद यात्रा ववनपुरा और जाखोली में फूलमालाएं पहनाकर कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही स्वल्पहार की भी व्यवस्था की गई। हाथ जोड़ो यात्रा में काग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर दयाल कौरव, रामकुमार गुर्जर, कीरत सिंह गुर्जर सरपंच, राजेन्द्र खेमरिया, जगतपाल सिंह गुर्जर, सुरेश कौरव, राजाभैया गुर्जर, बीरेन्द्र सिंह कौरव बड़ागांव, माधव यादव, सुधीर तिवारी पार्षद, अजय त्रिपाठी आदि नेता मौजूद रहे।