गाय और नारी सुरक्षित रहेगी तो भगवान कृपा करेंगे : रामभूषण दासजी

भागवत कथा का सौभाग्य मृत्यु लोक वासियों को ही प्राप्त है : रामायणी

भिण्ड, 03 मार्च। ग्राम भोनपुरा स्थित मां चिल्लासन देवी मन्दिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छटवे दिन पं. किशोर चंद्र रामायणी ने कहा कि भगवत कथा का रसपान करने का सौभाग्य मृत्युलोक पर रहने वालों को ही प्राप्त है। आज की भगवत कथा में उन्होंने गोवर्धन लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया है।

कथा में श्री रघुनाथजी मन्दिर विजयराम धाम के महंत श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामभूषण दास महाराज ने कहा कि हम अपनी मर्यादा छोड़ते चले जा रहे हैं। देश में गाय, नारी सुरक्षित रहेगी तो भगवान हमारे ऊपर कृपा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्म पर अरुण रहते हुए कार्य करते रहना चाहिए। प्राचीन परंपरा में लड़की वाला जब किसी लड़के के घर जाता था। तो घर के बाहर खूंटा गिने जाया करते थे। उन्हें देखकर संबंध हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि धन्य है हम मप्र में जन्मे, मप्र की रानी गणेश कुंआर ने ओरछा में रामलला राजा सरकार को प्रतिष्ठित करा दिया। विक्रमादित्य का दिव्य स्वरूप किसी से छुपा नहीं है। हम लोग समन्वय वादी हैं। सभी सुखी रहें इस उद्देश्य के साथ कार्य कर रहे हैं।
रामभूषण दास महाराज ने कहा कि कोई सोच नहीं सकता था अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण महापुरुषों ने जो कुर्बानी दी उसको साकार रूप मोदी और योगी के शासन में देखने को मिल रहा है। राम जी के भव्य मन्दिर का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। आज कथा में कथा परीक्षत बदन सिंह तोमर दद्दू पत्नी श्रीमती कमला देवी तोमर, भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, सोहोनिया थाना प्रभारी रूबी तोमर सहित कई सामाजिक, राजनीतिक लोग पहुंचे तथा हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवत कथा का श्रवण किया है।