रेड रिबिन क्लब के अंतर्गत नारा लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

भिण्ड, 24 जनवरी। शहर के अग्रणी शा. एमजेएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिण्ड में रेड रिबन क्लब के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक द्वारा प्राचार्य डॉ. मालवीय विमल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमला नरवरिया के नेतृत्व में एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
रेड रिबन क्लब के अंतर्गत नारा लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने एड्स के प्रति जागरुकता हेतु नारे लिखे तथा अपने पोस्टरों द्वारा एड्स के प्रति जागरुकता संदेश देने का प्रयास किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में शैलेन्द्र प्रथम खुशबू कुशवाह, द्वितीय स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया तथा पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली भदौरिया ने प्रथम, साक्षी राजावत द्वितीय एवं नेहा पाल अभिषेक शाक्य और अभिनेन्द्र ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ. जितेन्द्र बिसारिया, डॉ. गजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक मनीष सिंह दीप्ति करोचिया, मोहिनी बघेल, पल्लवी भदौरिया, आदित्य, संतोष, अभिषेक, पूनम बघेल इत्यादि बड़ी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे।