सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में करेंगे ध्वजारोहण

भिण्ड, 23 जनवरी। प्रदेश के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में गौरवशाली गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड के मैदान पर मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मुख्य समारोह के लिए मिनिट-टू-मिनिट कार्यक्रम जारी कर दिया है।
जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि एवं सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया के द्वारा 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस 2023 पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 8.58 बजे आगमन के उपरंात नौ बजे ध्वजारोहण, 9.05 बजे परेड का निरीक्षण किया जाएगा। तदुपरांत 9.10 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। 9.25 बजे मार्च पास्ट होगा। 9.45 बजे विभिन्न विभागों के माध्यम से तैयार की गई मनोहारी एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 10 बजे मुख्य अतिथि परेड, झांकी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरुष्कार प्रदान करेंगे।