भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी व मण्डल संयोजक घोषित

भिण्ड, 18 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रीराम रघुवंशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की सहमती से भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज शर्मा ने प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी एवं मण्डल संयोजकों की घोषणा की है।
घोषित कार्यकारिणी में जिला मीडिया प्रभारी पियूष कुशवाह भिण्ड, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी संदीप भदौरिया ग्राम मानहड़, सुभाष चंद्र बोस मण्डल संयोजक- विजय चौरसिया, भिण्ड ग्रामीण मण्डल संयोजक रविन्द्र सिंह राजावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य कौशल मिश्रा मेहगांव एवं अतुल चौधरी मेहगांव, डॉ. सुधीर त्यागी अमायन को शामिल किया गया है।