महिला जिला कांग्रेस ने गोरमी में मनाया मकर संक्रांति पर्व

भिण्ड, 15 जनवरी। मकर संक्रांति के अवसर पर मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस भिण्ड की जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा भदौरिया ने गोरमी ब्लॉक महिला कार्यकारिणी की सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों के साथ हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम करके गिफ्ट वितरण किया तथा तिल गुड़ से मुंह मीठा कराया।

अध्यक्ष रेखा भदौरिया ने कहा कि इस पावन पर्व के अवसर पर सभी को सुख समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। सभी महिलाओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करके इसे मजबूती प्रदान करना है। सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं तथा बच्चियों के लिए जो भी सहायता हो सके करें। इन्ही मंगल कामनाओं के साथ सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात सभी महिलाओं ने संक्रांति के पारंपरिक खेल गुल्ली डण्डे से खेला। इस अवसर पर महिला गोरमी ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष हेमा सोनी, शोभा जैन, रागिनी शर्मा, संगीता सोनी, खिलौने शाक्य, आरती जाटव, मुन्नी ओझा, मधु ओझा, संगीता कुशवाह, मीरा जैन, मधु जैन, प्राची सोनी, स्वाति सोनी आदि महिलाएं उपस्थित थीं।