विवेकानंद केन्द्र ने मनाया समर्थ भारत पर्व

भिण्ड, 13 जनवरी। विवेकानंद केन्द्र कन्या कुमारी शाखा भिण्ड द्वारा 25 दिसंबर से 12 जनवरी तक समर्थ भारत पर्व का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में एक जनवरी को संत विवेकानंद विद्यालय में कल्पतरू दिवस मनाया। छह जनवरी को विद्यावती पब्लिक सेंटल स्कूल में समर्थ भारत पर्व की पीपीटी का प्रदर्शन एवं भारत माता का पूजन किया गया। 11 जनवरी को शा. उमावि क्र.एक में समर्थ भारत पर्व की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शा. कन्या महाविद्यालय भिण्ड में विमर्श का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुधीर दीक्षित ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं डॉ. अवधेश सोनी ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार रखे, उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं। इसलिए युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके अलावा शा. महाविद्यालय मेहगांव में स्वामीजी के ेसाहित्य की प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं विवेकानंद केन्द्र द्वारा संचालित आनंदालय के बच्चों के बीच हम भी विवेकानंद बनें कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमों में केन्द्र के उपेन्द्र मिश्रा, श्रवण पाठक, रामानंद शर्मा, आलोक शर्मा, शिवम त्रिपाठी, अंजू मिश्रा, प्रियंका बघेल एवं अभिषेक शाक्य उपस्थित रहे।