लहार में धूमधाम से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

भिण्ड, 25 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल लहार द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 98वीं जयंती धूमधाम से सभी बूथों पर मनाई गई एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सभी बूथो पर सुना गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रसाल सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शास्त्री, मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, कोषाध्यक्ष अतीश कुमार गुप्ता, मण्डल मंत्रीद्वय रामप्रसाद बघेल, अखिलेश सिंह कुशवाह, वरिष्ठ नेता भाजपा सुरेन्द्र सिंह राठौर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नीलम शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रामकुमार राठौर, महिला मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष राममूर्ति विश्वकर्मा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रनवीर राठौर, पूर्व जनपद सदस्य एवं शक्ति केन्द्र संयोजक मंगल सिंह कुशवाहा, शक्ति केन्द्र प्रभारीद्वय कल्याण सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, वूथ अध्यक्षद्वय कमल सिंह कुशवाह, मुन्ना मिश्रा, शक्ति केन्द्र संयोजक शिवम प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष जनवेद सिंह प्रजापति, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह राजावत, शक्ति केन्द्र संयोजक रमेश विश्वकर्मा, रिंकू सिंह राजावत, शक्ति केंद्र सह संयोजक ब्रजेन्द्र सिंह कुशवाह, राजकुमार शर्मा, अजय कुमार राठौर आदि कार्यकर्ता एवं समस्त बूथो पर जयंती एवं मन की बात को सुना। अंत में राकेश सिंह कुशवाह के निवास पर अटल विहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में सहभोज कराया गया।