भिण्ड, 23 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी मेहगांव मण्डल के नगर शक्ति केन्द्र क्र.तीन की कामकाजी बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि कॉपरेटिव बैंक भिण्ड के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, मण्डल प्रभारी जिला मंत्री उपेन्द्र राजौरिया, लोकतंत्र सेनानी शंभूदयाल चौधरी, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, मण्डल महामंत्री रोहित करैया, कालीचरण शाक्य, अल्प संख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष काजी, मण्डल मंत्री रामू राठौर, नीरज चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, सुनील करैया, उम्मेद खान, सुनील जैन, टिल्लू जैन एवं नगर शक्ति केन्द्र क्र.तीन वार्ड क्र.11 से 15 के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।