भिण्ड, 23 दिसम्बर। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा भिण्ड जिले की जिला स्तरीय समन्वय समिति की घोषणा की गई है।
प्रेस को जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस की भिण्ड जिले की जिला स्तरीय समन्वय समिति गठित की गई है, उसमें डॉ. राधेश्याम शर्मा, मानसिंह कुशवाहा, डॉ गोविन्द सिंह, वासुदेव शर्मा, रामकिंकर गुर्जर, मेवाराम जाटव, चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, हेमंत कटारे, देवाशीष जरारिया, रामेश्वर दयाल अरेले, सोपात सिंह जाटव, जयश्रीराम बघेल, संदीप मिश्रा, डॉ. राजकुमार देशलहरा, अतुल मिश्रा, रेखा भदौरिया, अध्यक्ष किसान खेत और मजदूर कांग्रेस, अध्यक्ष अनुसूचित विभाग कांग्रेस, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति विभाग कांग्रेस, अध्यक्ष मप्र पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अध्यक्ष मप्र अल्पसंख्यक कांग्रेस को शामिल किया गया है।